उतरौला (बलरामपुर) :गोंडा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के तीन ग्राम सभाओं के कार्यकर्ताओं से जन संवाद किया। महुआधनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार धरातल पर हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। दैवी आपदा की क्षतिपूर्ति से लेकर जन कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं के सहारे किया जा रहा है। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि राप्ती नदी के तट पर बने तटबंध की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए धनराशि जारी हो गई है। जल्दी ही तटबंध की दरारों को भरने का काम शुरू करा दिया जाएगा। विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण कराया गया लेकिन डूबने से खराब हुई फसलों का मुआवजा सभी पात्रों को नहीं मिल पाया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की गई है। पिछले व इस साल के बाढ़ पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। सांसद ने जन संवाद कार्यक्रम हासिमपारा व गजपुर में भी किया। विधानसभा प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों का पालन करने में अव्वल है और हर पात्र व्यक्ति को आवास, अनुदान, खाद्यान्न, आजीविका के साधन देने के वादों पर अमल कर रही है। पूर्व नपाध्यक्ष अनूप गुप्त, अमरनाथ गुप्त, देवानंद गुप्ता, , अंकुर गुप्ता, ब्लाक प्रमुख महिपाल चौधरी, जनकराम मौर्य, मेलाराम वर्मा, बब्बू सिंह, माधव सरन श्रीवास्तव, आनंद मणि त्रिपाठी, राधेश्याम जायसवाल, रामकुबेर, लल्लन वर्मा, रामजी निषाद, अतुल यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो संतोष कुमार गुप्ता (आज का अपराध न्यूज) जिला बलरामपुर।