चंडौस। कस्बा चंडौस में भाजपा कार्यकर्ताओं और बरोली विधायक के समर्थको ने भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का 75 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
इस दौरान खुद विधायक ठाकुर दलवीर सिंह मौजूद रहे। विधायक समर्थको ने विधायक ठाकुर दलवीर सिंह को बग्गी पर बैठा कर बैंड बजे की धुन पर डांस करते हुए कस्बे का भ्रमण कराया। बाद में केक काट कर भाजपा विधायक को उनके 75 वे जन्मदिन की बधाई दी गई और मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक पोत्र विजय कुमार उर्फ पप्पू भईया, डाक्टर धर्मवीर सिंह,विक्की ठाकुर,गुलाम आरिफ वरिसी,ललित कुमार सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट अरुण शर्मा
जिला संवाददाता
आज का अपराध न्यूज