ज़िला महाराजगंज जनपद नौतनवा तहसील नौतनवा कस्बे सेआम आदमी पार्टी से जुड़े जिनको
“यूथ विंग से महाराजगंज का जिला प्रवक्ता बनाया गया वह है ठाकुर सोनी नौतनवा कस्बे के निवासी। साथ ही साथ नौतनवा मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त ब्रजेन्द्र पाण्डेय । साथ ही साथ।
आम आदमी पार्टी से यूथ बिंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी, एवं प्रदेश महासचिव आकाश जायसवाल, सहित जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ पांडेय, के सर्वमान्य स्वीकृति के उपरांत ठाकुर सोनी को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है साथ ही आम आदमी पार्टी के यूथ विंग जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ पांडे की अनुमति एवं नौतनवा विधानसभा अध्यक्ष अनवर की संस्तुति के उपरांत ब्रजेंद्र पांडेय (आकाश) को नौतनवा मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।जानकारी के लिए बता दें आम आदमी पार्टी से जुड़ने के के साथ-साथ वरिष्ठ पद प्राप्त होने के पश्चात सभी ईस्ट- मित्र सहित शुभचिंतकों द्वारा बधाई दिए जाने वालों का ताता उनके आवास पर लगा हुआ है। पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर सोनी ने बताया आम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा 26 नवम्बर2012 को भारतीय संविधान अधिनियम की 63वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी। साथ ही सोनी ने बताया कि पार्टी से जुड़ने पर हमें गर्व है हम पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेगें।वहीं नौतनवा मंडल अध्यक्ष ब्रजेन्द्र पाण्डेय (आकाश) ने बताया आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही अपने सबसे बड़े वादों को निभाते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। दिल्ली में सभी विभागों से भ्रष्टाचार लगभग 80 फीसदी तक कम हुआ 50 प्रतिशत भ्रष्ट अधिकारी जेल भेजे गए बिजली के दाम 50 फीसदी घटाए गए जबकि पानी 20,000 लीटर तक मुफ्त किया गया प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट कोटा ख़त्म किया सभी सरकारी अस्पतालों में सभी दवाई मुफ्त तीन पुलों में 350 करोड़ बचाए। आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है हम पार्टी की नीतियों के साथ अपने क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
आज का अपराध न्यूज ब्यूरो प्रमुख महराजगंज से रामसागर मिश्र की रिपोर्ट।