मैनपुरी के कुंवर आर सी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला दिवस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली विद्यालय से कोतवाली होते हुए मुख्य चिकित्सालय कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में स्वयं सेविकाओं ने महिला है देश की तरक्की का आधार, उनके प्रति बदलो अपने विचार और महिला शक्ति का परचम दिखाना है, महिलाओं को आगे बढ़ाना है आदि के नारे लगाए। स्वयं सेविकाओं ने रैली के माध्यम से शहर वासियों को महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया। तत्पश्चात सभी शिक्षिकाओं व छात्राओं ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रीति कुमारी, रेनू शाक्य, गौरव वर्मा, कुमारी रितु, अनुष्का मिश्रा, आरजू और वैष्णवी आदि शिक्षिकाएं व स्वयंसेवी काय उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अमित कौशिक
आज का अपराध न्यूज़
मंडल प्रभारी आगरा
9359816032