।। उतरौला (बलरामपुर) :
शनिवार को अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुआ चुनाव काफी रोचक रहा। अंतिम चक्र की मतगणना के बाद प्रहलाद यादव ने एक मत से वीरेंद्र सिन्हा से जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर तीन मत अवैध घोषित किए गए। विजयी प्रत्याशी को 94 मत मिले। महामंत्री पद पर 70 मत पाकर अखिलेश सिंह विजयी रहे। 48 मत पाकर प्रेमचंद सोनी दूसरे स्थान पर रहे। अभिमन्यु कुमार को 41 मत मिले, जबकि ओमप्रकाश श्रीवास्तव 21 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। दो मत अवैध घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर 114 मत पाकर रघुवंश सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। दूसरे स्थान पर रहे मुस्तफा हुसैन को 74 मत मिले। दो मत अवैध रहे। कार्यकारिणी के शेष पदों पर निर्विरोध मनोनयन हुआ है। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर कायम मेंहदी, नीरज कुमार व प्रवीण कुमार का निर्विरोध मनोनयन हुआ है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नसीम अहमद प्रथम व अजय मिश्र मनोनीत हुए हैंं। कोषाध्यक्ष बबर अली को मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी के छह पद भी निर्विरोध मनोनयन हुआ है। चुनाव बताया 190 लोगों ने मतदान किया था। चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए मनीष पांडेय, मोहिब्बुल्ला खां, सुरेंद्र कुमार व शंभू लाल गुप्त को विशेष चुनाव सहायक नियुक्त किया गया था।
संवाददाता संतोष कुमार गुप्ता जिला बलरामपुर