उन्नाव
पड़ोसी थाना बेहटा मुजावर अंतर्गत ग्राम मटकरी स्थित ईट भट्टे पर खाना बनाते समय एक महिला मजदूर अचानक आग की चपेट में आकर झुलस गई। अन्य मजदूरों ने झुलसी महिला को आनन-फानन यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम मटुकरी स्थित एक ईंट भट्ठे पर आज महिला मजदूर रुचि देवी पत्नी समेन्द्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जड़ौरा थाना पिहानी जिला हरदोई आज प्रातः चूल्हे में खाना पका रही थी। तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। महिला के गुहार मचाने पर अन्य भट्ठा मजदूर दौड़े और किसी तरह आग को बुझाया। लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी।साथी मजदूरों ने झुलसी महिला को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रिपोट बिजयबहादुर सिंह उन्नाव